नई दिल्ली, अगस्त 26 -- राखी का त्योहार भाई-बहन के रिश्ते को खास बनाने वाला पर्व है। इस साल 28 अगस्त को रक्षा बंधन का त्योहार मनाया जाएगा। इस दिन बहनें अपने भाइयों की कलाई पर राखी बांधकर उनकी लंबी उम्र और खुशहाल जीवन की कामना करती हैं। बाजार में राखियों के एक से बढ़कर एक डिजाइन मौजूद हैं, लेकिन अगर आप इस बार भाई के लिए कुछ खास और अलग करना चाहती हैं, तो अपने हाथों से राखी बनाकर उसे पहनाएं। घर पर बनी राखी में आपकी मेहनत और प्यार दोनों नजर आते हैं। अच्छी बात यह है कि इसके लिए बहुत ज्यादा सामान की जरूरत भी नहीं होती और थोड़ी-सी क्रिएटिविटी से खूबसूरत राखी तैयार की जा सकती है। हम आपको 5 सबसे आसान राखी के डिजाइन दिखाने जा रहे हैं, जिन्हें आसानी से आप बना सकती हैं।1. मोती और स्टोन वाली राखी पीले और हरे रंग के छोटे मोती लेकर गोल आकार में एक-एक लेय...