नई दिल्ली, फरवरी 17 -- आजकल धूल-मिट्टी, पॉल्यूशन, स्ट्रेस और गलत लाइफस्टाइल का असर सबसे पहले हमारी त्वचा पर दिखता है। स्किन डल, थकी हुई और बेजान लगने लगती है। ऐसे में महंगे प्रोडक्ट्स के बजाय घर पर बने नेचुरल फेसपैक ना सिर्फ सुरक्षित होते हैं, बल्कि लंबे समय में स्किन को हेल्दी भी बनाते हैं। यह DIY फेसपैक त्वचा को डीप क्लीन करने, हल्का एक्सफोलिएशन देने और नेचुरल ब्राइटनेस बढ़ाने में मदद करता है।फेसपैक में इस्तेमाल होने वाली सामग्री और उनके फायदेमुल्तानी मिट्टी: त्वचा से अतिरिक्त ऑयल और गंदगी को सोखने में मदद करती है। पोर्स को क्लीन कर स्किन को फ्रेश बनाती है।कद्दूकस किया हुआ टमाटर: नेचुरल क्लीनजर की तरह काम करता है। डलनेस कम करने और स्किन टोन को इवन करने में सहायक है।कॉफी: हल्का एक्सफोलिएशन देती है, जिससे डेड स्किन सेल्स हटते हैं और स्किन...