नई दिल्ली, अगस्त 5 -- 15 अगस्त की तैयारी कई स्कूलों में अभी से शुरू हो चुकी है और उसके लिए बच्चों को प्रोजेक्ट भी दिए जाने लगे हैं। कई स्कूलों में स्वतंत्रता दिवस के लिए झंडा बनाने के लिए कहा जाता है और छोटे बच्चों का ये प्रोजेक्ट पेरेंट्स को ही करना पड़ता है। अगर आपके बच्चे को भी स्कूल में झंडा बनाने का प्रोजेक्ट मिला है, तो परेशान होने की जरूरत नहीं है। हम आपको आसान DIY स्टेप्स में बताएंगे कि झंडा कैसे बनेगा।तिरंगा बनाने के लिए सामान खरीदें सबसे पहले तो तिरंगा बनाने के लिए कुछ जरूरी सामान खरीद लें। इन सामान में सफेद चार्ट पेपर या ड्राइंग शीट, केसरिया, सफेद और हरे रंग का पेपर या रंग, गोंद, कैंची, स्केल, पेंसिल और नीले रंग का स्केच पेन चाहिए। चक्र बनाने के लिए डंडी बनाने के लिए जूस वाली स्ट्रॉ भी लें।स्टेप 1- चार्ट पेपर से तिरंगे का शेप स...