नई दिल्ली, अक्टूबर 17 -- दीपावली या दिवाली जिसे रोशनी का त्योहार भी कहा जाता है, हिंदुओं का एक प्रमुख त्योहार है। यह पूरे भारत में हर्षोल्लास के साथ मनाया जाता है। यह त्योहार खुशी, समृद्धि और सुख-शांति का प्रतीक है। इस दिन लोग अपने घरों को दीपक और मोमबत्तियों से सजाते हैं, नए कपड़े पहनते हैं, एक-दूसरे को उपहार देते हैं और स्वादिष्ट व्यंजनों का आनंद लेते हैं। दिवाली की शुरुआत धनतेरस से हो जाती है और समापन भाई दूज पर होता है। दीपावली का मुख्य पर्व यानी महालक्ष्मी पूजा हिन्दू पंचांग के अनुसार कार्तिक मास की अमावस्या तिथि को होती है। दीपावली पांच दिनों तक मनाई जाती है, जिसकी शुरुआत धनतेरस से होती है और समाप्ति भाई दूज पर होती है। इस साल तिथि में वृद्धि की वजह से दिवाली का महापर्व 6 दिनों का है।दिवाली 2025 का पूरा कैलेंडर धनतेरस: दीपावली की शु...