नई दिल्ली, नवम्बर 8 -- Diwali Messages 2026: आज 8 नवंबर 2026, रविवार को दिवाली का त्योहार है। इस दिन लोग घरों को लाइटों और दीयों से रोशन करते हैं। शाम के साथ गणेश-लक्ष्मी की विधि-विधान से पूजा करते हैं। दिवाली के पर्व मनाने को लेकर कई धार्मिक मान्यताएं प्रचलित हैं। जिनमें से एक के अनुसार, कार्तिक माह के अमावस्या तिथि को भगवान श्रीराम 14 वर्षों का वनवास काटकर माता सीता और लक्ष्मण जी के साथ अयोध्या नगरी वापस लौटे थे। तब नगरवासियों ने प्रभु के स्वागत में दीये जलाए और पूरे नगरी को रोशन किया था। तभी से दिवाली मनाने की परंपरा प्रारंभ हुई। एक अन्य मान्यता है कि मां लक्ष्मी का प्राकट्य इस दिन हुआ था। कहा जाता है कि दीवाली के दिन मां लक्ष्मी पृथ्वी लोक पर भ्रमण करती हैं और अपने भक्तों पर कृपा बरसाती हैं। इस दिन लोग मां लक्ष्मी की कृपा पाने के लिए ...