नई दिल्ली, नवम्बर 4 -- दिवाली का त्योहार नजदीक है और ऐसे में घर की सजावट की तैयारियां भी शुरू हो गई हैं। घर को रोशन करने के लिए अब सिर्फ ट्रेडिशनल झालर और रंग-बिरंगी सीरियल लाइट्स ही विकल्प नहीं रह गई हैं। मार्केट में इस बार स्मार्ट एलईडी लाइट्स, प्रोजेक्टर लाइट्स, डिजाइनर कर्टेन लाइट्स और सोलर लाइट्स जैसे कई नए विकल्प मौजूद हैं। खास बात यह है कि इनमें से कई लाइट्स को स्मार्टफोन से कंट्रोल भी किया जा सकता है। अगर आप भी दिवाली 2026 पर घर को नया लुक देना चाहते हैं तो इन 8 तरह की लाइट्स में से चुन सकते हैं।स्मार्ट ब्लूटूथ और ऐप कंट्रोल वाली लाइट्स इस दिवाली स्मार्ट लाइट्स का इस्तेमाल घर की सजावट को खास बना सकता है। इन लाइट्स को स्मार्टफोन ऐप या ब्लूटूथ की मदद से कंट्रोल किया जा सकता है। इनमें अलग-अलग रंग चुनने, ब्राइटनेस बदलने और लाइटिंग मोड...