नई दिल्ली, नवम्बर 6 -- दिवाली वाले दिन पूरे घर को दीयों से सजाया जाता है। मान्यता है कि जब चौदह वर्षों के वनवास के बाद प्रभु श्री राम अयोध्या लौटे, तो अयोध्या वासियों ने उनके स्वागत में पूरे नगर को दीयों से रोशन कर दिया। बस तभी से दिवाली का त्योहार मनाया जाता है और दीयों की सजावट की परंपरा आज तक चली आ रही है। आज हम आपके साथ दीए जलाने से जुड़ा एक वायरल हैक शेयर कर रहे हैं। आपके साथ भी ऐसा होता होगा कि दीए में तेल डाला और कुछ ही देर में ये खत्म हो जाता है। ऐसे में या तो बार-बार तेल डालते रहो या फिर कुछ ही देर में दीया बुझ जाता है। इस वायरल हैक के साथ आपकी ये प्रॉब्लम सॉल्व हो जाएगी। बस दिवाली से पहले ये एक काम कर के रख लें, दीए बहुत देर तक जलेंगे वो भी कम तेल में। आइए जानते हैं कैसे-दीए देर तक जलाने का वायरल हैक क्या है? दिवाली वाले दिन दीए...