नई दिल्ली, जनवरी 2 -- 5 दिसंबर 2025 को रिलीज हुई रणवीर सिंह की धुरंधर बॉक्स ऑफिस पर जबरदस्त कमाई कर रही है। फिल्म को रिलीज हुए 29 दिन हो गए हैं और धुरंधर की आंधी थमने का नाम नहीं ले रही है। धुरंधर ने अबतक 700 करोड़ से ज्यादा कमाई कर ली है। इस फिल्म ने 29वें दिन यानी 02 जनवरी को 8.75 करोड़ की कमाई की है। 29वें दिन धुरंधर की कमाई में धीमी पड़ी है, लेकिन फिर भी धुरंधर का जादू जारी है। धुरंधर की अबतक की कमाई sacnilk.com की मानें तो रणवीर सिंह की धुरंधर ने 29 दिन में 747.75 करोड़ की कमाई कर ली है। रणवीर सिंह की धुरंधर ने लगातार चार हफ्तों तक 100 करोड़ से ज्यादा की कमाई की है। View this post on Instagram A post shared by Ranveer Singh (@ranveersingh)

लगातार चार हफ्ते कमाए 100 करोड़ से ज्यादा रणवीर सिंह की धुरंधर ने पहले हफ्ते 207.25 करोड़ की क...