नई दिल्ली, दिसम्बर 10 -- रणवीर सिंह की फिल्म धुरंधर इस साल की सबसे बड़ी फिल्म बनती जा रही है। ऑडियंस, फिल्म क्रिटिक्स से लेकर सेलिब्रिटीज भी फिल्म की तारीफ करते नहीं थक रहे। फिल्म में नजर आ रहे अक्षय खन्ना का किरदार रहमान डकैत सोशल मीडिया पर वायरल हो चुका है। फिल्म की कमाई की बात करें तो वीकेंड अपर धमाका करने के बाद ये फिल्म वीक डेज में भी शानदार कमाई कर रही है। फिल्म ने सिर्फ 6 दिनों में 174 करोड़ से ज्यादा की कमाई कर ली है।फिल्म की धमाकेदार कमाई 250 करोड़ के बजट में बनी फिल्म धुरंधर ने पहले दिन 28 करोड़ के साथ धमाकेदार शुरुआत की थी। दूसरे दिन शनिवार को 32 करोड़, रविवार को कमाई 43 करोड़ तक पहुंच गई, सोमवार को फिल्म ने 23.25 करोड़ कमाए और आज मंगलवार को 26.50 करोड़। और आज बुधवार को फिल्म की कमाई खबर लिखने तक 21.71 हुई है। रिलीज़ के बाद इन 6 दिन...