नई दिल्ली, अप्रैल 9 -- Dhurandhar 2 Box Office Report: रणवीर सिंह और आदित्य धर की जोड़ी ने बॉक्स ऑफिस पर वो कर दिखाया है जो अब तक बॉलीवुड के लिए एक सपना था। 'धुरंधर 2' भारतीय बॉक्स ऑफिस पर दूसरी सबसे ज्यादा कमाई करने वाली फिल्म बन गई है। दिलचस्प बात ये है कि इसने अपनी रिलीज के तीसरे हफ्ते में भी पकड़ मजबूत बनाई हुई है। फिल्म ने 22 दिनों (डे0 से डे21 तक) के अंदर भारतीय बॉक्स ऑफिस पर 1040 करोड़ का आंकड़ा पार कर इतिहास रच दिया है। आज यानी 22वें दिन (चौथे गुरुवार) के शुरुआती आंकड़ों से संकेत मिल रहे हैं कि फिल्म अभी थमने के मूड में नहीं है।Dhurandhar 2 Day 22 LIVE Updates: सुबह 7 बजे तक - स्पाई थ्रिलर फिल्म ने 0.03 करोड़ रुपये कमाए हैं। सुबह 8 बजे तक - रणवीर सिंह की फिल्म ने 0.15 करोड़ रुपये का कलेक्शन किया है। सुबह 9 बजे तक - 'धुरंधर 2' ने 0....