नई दिल्ली, अप्रैल 1 -- Dhurandhar 2 Box Office Collection : धुरंधर 2 अपना जलवा दिखाने से पीछे नहीं हट रही है। सोमवार को जहां फिल्म की कमाई में भारी गिरावट आई थी, वहीं मंगलवार को फिल्म की कमाई में उछाल आया है। फिल्म का टोटल कलेक्शन डॉमेस्टिक 899.92 करोड़ है। वहीं भारत में ग्रॉस फिल्म ने 1,077.41 करोड़ कमा लिए हैं। फिल्म के टोटल वर्ल्डवाइड कलेक्शन की बात करें तो मूवी ने 1,435.41 करोड़ कमा लिए हैं।13वें दिन का कलेक्शन मंगलवार को फिल्म की रिलीज के बाद 13वां दिन था और साथ ही यह दूसरा मंगलवार था फिल्म की रिलीज हुए तो दूसरे मंगलवार को फिल्म ने 33.22 करोड़ की कमाई की है। फिल्म की कमाई में सोमवार के मुताबिक अच्छा उछाल आया है। सोमवार को फिल्म ने सिर्फ 30.28 करोड़ कमाए थे। यह भी पढ़ें- धुरंधर 2 ने विदेशी बॉक्स ऑफिस पर बॉबी, शोले को छोड़ा पीछे, देखें...