नई दिल्ली, मार्च 31 -- बॉक्स ऑफिस पर 'धुरंधर 2: द रिवेंज' का तूफान थमने का नाम नहीं ले रहा है। फिल्म ने दूसरे मंगलवार को शानदार प्रदर्शन करते हुए 27.75 करोड़ रुपये का नेट कलेक्शन किया। यह आंकड़ा सोमवार के मुकाबले 9.7% ज्यादा था। इसके साथ ही 13वें दिन तक फिल्म का कुल नेट डॉमेस्टिक कलेक्शन 899.92 करोड़ रुपये हो गया है। वर्ल्डवाइड मार्केट की बात करें तो फिल्म अब तक 1,427.41 करोड़ रुपये का ग्रॉस कलेक्शन कर चुकी है। रणवीर सिंह और संजय दत्त जैसे सितारों से सजी यह फिल्म अभी तक बॉक्स ऑफिस पर कई रिकॉर्ड तोड़ चुकी है और आगे भी यह सिलसिला जारी रह सकता है।जानिए अभी तक टूट चुके हैं कौन से रिकॉर्ड? धुरंधर 2 अब भारत में सबसे ज्यादा कमाई करने वाली फिल्मों की लिस्ट में काफी ऊपर आ गई है। इसने 'KGF: चैप्टर 2' (859.70 करोड़), 'RRR' (782.20 करोड़) समेत 'कल्कि...