नई दिल्ली, मार्च 20 -- धुरंधर 2 के बॉक्स ऑफिस कलेक्शन पर हर किसी की नजर है। फिल्म की तूफानी कमाई जारी है। डोमेस्टिक कलेक्शन में धुरंधर द रिवेंज ने पहले ही दिन 100 करोड़ से ज्यादा का आंकड़ा पार कर लिया है। भारत में इसकी पहले दिन की नेट कमाई 145.55 करोड़ है। वर्ल्ड वाइड कलेक्शन की बात करें तो इसने ओपनिंग डे में इसने टोटल ग्रॉस 236.63 करोड़ रुपये कमा लिए हैं। फिल्म की भारत में नेट कमाई 139.78 करोड़ रुपये है। यहां देख सकते हैं कि धुरंधर द रिवेंज पहले दिन की वर्ल्डवाइड कमाई में किन फिल्मों से आगे है और किस मूवी से पीछे।पेड प्रिव्यूज से धुरंधर की कमाई आदित्य धर की फिल्म धुरंधर 2 ने ओपनिंग के साथ ही शानदार शुरुआत की है और कमाई के कई पिछले रिकॉर्ड्स तोड़ दिए हैं। फिल्म की ऑफिशियल रिलीज डेट 19 मार्च थी। रिलीज से पहले 18 मार्च को धुरंधर 2 के पेड प्...