नई दिल्ली, अप्रैल 30 -- Dhurandhar 2 Box Office Collection Day 43: बॉलीवुड के फेमस डायरेक्टर आदित्य धर इन दिनों अपनी फिल्म 'धुरंधर 2' की सक्सेस को एंजॉय कर रहे हैं। इस फिल्म ने बॉक्स ऑफिस पर ऐसा डंका बजाया कि इसके सामने कई बड़ी फिल्में धड़ाम हो गईं। 19 मार्च, 2026 को सिनेमाघरों में दस्तक देने वाली 'धुरंधर 2' की चर्चा भारत ही नहीं पाकिस्तान में भी हो रही है। रणवीर सिंह स्टारर 'धुरंधर 2' डे वन से ही शानदार कमाई कर रही है। हालांकि, अब इसकी रफ्तार थोड़ी धीम पड़ती दिख रही है। इसके बावजूद इसने एक खास मुकाम हासिल किया है। इस फिल्म को रिलीज हुए आज 43 दिन हो गए हैं। ऐसे में अब 'धुरंधर 2' के गुरुवार के शुरुआती आंकड़े सामने आ चुके हैं। तो चलिए देखते हैं 'धुरंधर 2' ने 43वें दिन कितना कमा लिया है।'धुरंधर 2' की रफ्तार हुई कम 'धुरंधर 2' में रणवीर सिंह क...