नई दिल्ली, अप्रैल 23 -- Dhurandhar 2 Box Office Collection Day 36: बॉलीवुड के जाने माने डायरेक्टर आदित्य धर की फिल्म 'धुरंधर 2' ने पूरी दुनिया में अपना ऐसा डंका बजाया कि इसने कई फिल्मों के बॉक्स ऑफिस को हिलाकर रख दिया। इस फिल्म ने 19 मार्च, 2026 को सिनेमाघरों में दस्तक दी थी। यही नहीं 'धुरंधर 2' के आगे कई फिल्में हवा हो गईं। फिल्म के रिलीज को आज 36 दिन हो गए हैं। हालांकि, अब इसकी दहाड़ हल्की पड़ने लगी है।'धुरंधर 2' की भारत ही नहीं, बल्कि पाकिस्तान में भी चर्चा में बनी हुई है। ऐसे में अब 'धुरंधर 2' के गुरुवार के शुरुआती आंकड़े सामने आ चुके हैं। तो चलिए देखते हैं 'धुरंधर 2' ने 36वें दिन कितना कमा लिया है।गुरुवार को क्या एक करोड़ पार कर पाएगी धुरंधर 2' 'धुरंधर 2' ने हर तरफ तहलका मचाया। मूवी में रणवीर सिंह की धांसू एक्टिंग हर किसी को हैरान कर...