नई दिल्ली, अप्रैल 20 -- Dhurandhar 2 Box Office Collection Day 33: डायरेक्टर आदित्य धर की फिल्म 'धुरंधर 2' ने 19 मार्च, 2026 को सिनेमाघरों में दस्तक दी थी। इस फिल्म ने बॉक्स ऑफिस पर भी जमकर कमाई की। यही नहीं 'धुरंधर 2' के आगे कई फिल्में हवा हो गईं। फिल्म के रिलीज को आज 33 दिन हो गए हैं, लेकिन इसकी दहाड़ में कोई कमी नहीं आ रही है। 'धुरंधर 2' की भारत ही नहीं, बल्कि पाकिस्तान में भी चर्चा में बनी हुई है। ऐसे में अब 'धुरंधर 2' के सोमवार के शुरुआती आंकड़े सामने आ चुके हैं। तो चलिए देखते हैं 'धुरंधर 2' ने 33वें दिन कितना कमा लिया है।सोमवार को औंधे मुंह गिरी धुरंधर 2' 'धुरंधर 2' ने इस वक्त हर तरफ तहलका मचा रखा है। मूवी में रणवीर सिंह की धांसू एक्टिंग हर किसी को हैरान कर रही है। 'धुरंधर 2' की कहानी ही नहीं बल्कि इसके गाने भी इंटरनेट पर धूम मचा रह...