नई दिल्ली, अप्रैल 16 -- Dhurandhar 2 Box Office Collection Day 29: बॉलीवुड के जाने माने डायरेक्टर आदित्य धर की फिल्म 'धुरंधर 2' ने ऐसी धूम मचाई की इसके तूफान के आगे कई फिल्में हवा हो गईं। फिल्म का पहला पार्ट यानी 'धुरंधर' के बाद लोगों को इसके दूसरे पार्ट के रिलीज का बेसब्री से इंतजार था। वहीं, आदित्य ने अपने फैंस को निराश नहीं किया। फिल्म के दूसरा पार्ट भी हर तरफ छाया है। 'धुरंधर 2' 19 मार्च, 2026 को सिनेमाघरों में रिलीज हुई है। इस फिल्म ने भारत ही नहीं, बल्कि पाकिस्तान में भी चर्चा में बनी हुई है। ऐसे में अब 'धुरंधर 2' के गुरुवार के शुरुआती आंकड़े सामने आ चुके हैं। तो चलिए देखते हैं 'धुरंधर 2' ने 29वें दिन कितना कमा लिया है।खत्म हुआ 'धुरंधर 2' का खेल 'धुरंधर 2' ने इस वक्त हर तरफ तहलका मचा रखा है। मूवी में रणवीर सिंह की धांसू एक्टिंग हर क...