नई दिल्ली, मार्च 26 -- धुरंधर 2 द रिवेंज ने तो बॉक्स ऑफिस पर धमाका ही मचा दिया है। फिल्म ने पहले 8 दिन में 1000 करोड़ से ज्यादा की कमाई कर ली है। रणवीर सिंह की जहां बहुत तारीफ हो रही है, वहीं आर माधवन के लुक और एक्टिंग ने सबका दिल जीत लिया है। माधवन ने अजय सान्याल का किरदार निभाया जो हूबहू अजीत डोभाल के जैसे लग रहे हैं। अब बताते हैं आपको उनके लुक के पीछे की स्टोरी।पहले दिन लगे थे मेकअप में 6 घंटे दरअसल, प्रोस्थेटिक और ब्यूटी मेकअप आर्टिस्ट करणदीप सिंह ने सोशल मीडिया पर माधवन के धुरंधर लुक का पूरा एक्सपीरियंस शेयर किया है। उन्होंने बताया कि पहले दिन मेकअप को पूरा करने में 6 घंटे लगे थे। मेकअप पूरा होने के बाद जब उन्होंने माधवन को शीशे के सामने देखा तो वह अजीत डोभाल के काफी क्लोज लग रहे थे। लेकिन मैडी सर ने जू देखा तो वह हर छोटी डिटेल को ओब...