नई दिल्ली, मार्च 10 -- रणवीर सिंह की मोस्ट अवेटेड फिल्म 'धुरंधर: द रिवेंज' के ट्रेलर ने सोशल मीडिया पर तहलका मचा दिया है। सिनेमाघरों में 7 मार्च को रिलीज हुए इस ट्रेलर को अब तक यूट्यूब पर 5.6 करोड़ से ज्यादा व्यूज मिल चुके हैं। ट्रेलर में सबसे ज्यादा चर्चा रणवीर सिंह के किरदार 'हमजा अली मजारी' की हो रही है, जो अपने पुराने रफ-एंड-टफ लुक में तो हैं ही, लेकिन इस बार उनके साथ एक 'लग्जरी' एलिमेंट भी जुड़ा है। फैन्स ने नोटिस किया है कि एक इमोशनल सीन में हमजा ने हाथ में एक महंगी 'रोलेक्स' घड़ी पहनी हुई है, जिसकी कीमत करीब 25 लाख रुपये बताई जा रही है।क्या इशारा कर रही हमजा की लग्जरी वॉच ट्रेलर के एक खास सीन में हमजा काले रंग के पठानी सूट और लंबे बालों में सिर पकड़कर रोते हुए नजर आ रहे हैं। इसी दौरान उनके हाथ में 'रॉलेक्स कोस्मोग्राफ डैटोना' देखी गई।...