नई दिल्ली, मार्च 30 -- Dhurandhar 2 आदित्य धर की फिल्म धुरंधर 2 को लेकर जबरदस्त क्रेज देखा जा रहा है। फिल्म की कहानी, किरदार, डायलॉग की चर्चा हो रही है। म्यूजिक ब्लॉकबस्टर हो गया है और फिल्म हर दिन करोड़ों में कमाई कर रही है। अब धुरंधर 2 ने अपने नाम एक और रिकॉर्ड कर लिया है। फिल्म ने अपने पहले पार्ट धुरंधर के कलेक्शन के लाइफटाइम कलेक्शन के रिकॉर्ड को सिर्फ 12 (पेड प्रीव्यू को मिलकर) दिनों में पीछे छोड़ दिया है। इसके साथ ही पुष्पा 2 का हिंदी वर्जन भी पीछे रह गया है। अब आज फिल्म KGF 2 को पछाड़ने वाली है।धुरंधर 2 ने तोड़ा धुरंधर का रिकॉर्ड Sacnilk के मुताबिक रणवीर सिंह की फिल्म धुरंधर 2 ने अपने दूसरे वीकेंड पर धमाका कर दिया है। फिल्म ने शनिवार को 62.85 करोड़ और रविवार को 68.10 करोड़ के कलेक्शन के साथ इंडिया में कुल 846.67 करोड़ कमा लिए। इससे पहले आ...