नई दिल्ली, मार्च 31 -- बॉक्स ऑफिस पर रिकॉर्ड तोड़ कमाई कर रही फिल्म 'धुरंधर 2' एक बार फिर विवादों के घेरे में है। पहले पार्ट से ही FIR और कानूनी मामलों का सामना कर रही इस फ्रेंचाइजी पर अब कहानी चोरी करने का आरोप लग गया है। फिल्ममेकर और राइटर संतोष कुमार आरएस ने दावा किया है कि 'धुरंधर 2' की स्क्रिप्ट उनके ऑरिजनल काम से कॉपी की गई है। संतोष के मुताबिक फिल्म देखने के बाद उन्हें अहसास हुआ कि फिल्म की कहानी और इसके मुख्य हिस्से उनकी साल 2023 में लिखी गई स्क्रिप्ट से हूबहू मिलते हैं। उन्होंने अब इस मामले को लेकर मेकर्स के खिलाफ कानूनी कार्रवाई करने का इशारा किया है।कई बड़े प्रोडक्शन्स के पास लेकर गए थे स्क्रिप्ट संतोष कुमार आरएस ने मीडिया के साथ बातचीज में बताया कि उन्होंने अपनी इस कहानी पर बहुत मेहनत की थी और इसे नवंबर 2023 में 'स्क्रीनराइटर्स...