नई दिल्ली, जुलाई 25 -- शिक्षा मंत्री धर्मेंद्र प्रधान के इस्तीफे (Dharmendra Pradhan Resignation) के बाद अब एक एक करके बॉलीवुड सितारों के रिएक्शन भी सामने आने लगे हैं। प्रियंका चोपड़, रोहित सराफ, अदिति राव हैदरी समेत तमाम सेलेब्स ने इस बड़ी खबर पर रिएक्ट किया है। प्रियंका चोपड़ा ने इमोजी के साथ इस खबर पर रिएक्ट किया है।धर्मेंद्र प्रधान के इस्तीफे पर क्या बोलीं प्रियंका चोपड़ा? प्रियंका चोपड़ा ने अपनी इंस्टाग्राम स्टोरी पर धर्मेंद्र प्रधान के इस्तीफे की जानकारी देने वाला एक पोस्ट शेयर किया है। इसी पोस्ट के साथ उन्होंने ताली बजाने वाला, आंखों में आंसू, आंखों पर काले चश्मे और दिल का इमोजी बनाकर रिएक्ट किया है। यह भी पढ़ें- धर्मेंद्र प्रधान के इस्तीफे पर क्या बोले सितारे? अभिषेक बनर्जी ने कहा- DP बदल गई प्रियंका ने एक और पोस्ट री-शेयर किया है...