नई दिल्ली, अक्टूबर 18 -- How to Please Maa Lakshmi on Dhanteras 2025: आज 18 अक्तूबर, शनिवार धनतेरस से दिवाली के पांच दिवसीय त्योहार की शुरुआत हो गई है। धनतेरस को धन त्रयोदशी भी कहा जाता है। धनतेरस के दिन मां लक्ष्मी, भगवान कुबेर व भगवान धन्वंतरि की पूजा का विधान है। मान्यता है कि इस दिन चांदी, नए बर्तन, झाड़ू, वाहन व भगवान गणेश-मां लक्ष्मी की मूर्ति खरीदना अत्यंत शुभ होता है। हिंदू धर्म की मान्यताओं के अनुसार, धनतेरस की शाम को कुछ कार्यों को करने की मनाही होती है। कहा जाता है कि इन कामों को करने से मां लक्ष्मी नाराज हो सकती हैं। जानें धनतेरस की शाम को कौन-से काम नहीं करने चाहिए। 1. शाम को न बंद रखें मुख्य द्वार: मान्यता है कि धनतेरस की शाम को मां लक्ष्मी पृथ्वी पर विचरण करती हैं और अपने भक्तों पर कृपा बरसाती हैं। इसलिए शाम के समय घर का मु...