नई दिल्ली, अक्टूबर 27 -- Dhanteras 2026: धनतेरस और दिवाली पर सोना खरीदना शुभ माना जाता है। यही वजह है कि इन त्योहारों पर लोग सोने के सिक्के, गहने और बार खरीदना पसंद करते हैं। लेकिन अगर आप सोने को सिर्फ पहनने के लिए नहीं, बल्कि निवेश के तौर पर खरीदना चाहते हैं, तो आपके पास कई विकल्प हैं। आप फिजिकल गोल्ड के अलावा गोल्ड ईटीएफ, गोल्ड म्यूचुअल फंड, डिजिटल गोल्ड और इलेक्ट्रॉनिक गोल्ड रिसीट (EGR) में भी निवेश कर सकते हैं। हर विकल्प की लागत, जोखिम और पैसा निकालने का तरीका अलग है। ऐसे में इस धनतेरस सोना खरीदने से पहले जान लें कि आपके लिए कौन-सा तरीका बेहतर हो सकता है।1. सोने के गहने, सिक्के या बार खरीदें धनतेरस पर ज्यादातर लोग सोने के गहने खरीदते हैं। गहनों को पहनने के साथ परिवार की विरासत के तौर पर भी संभालकर रखा जाsता है। वहीं, अगर आप सिर्फ निवे...