नई दिल्ली, नवम्बर 6 -- Gold Silver Price Today: आज 6 नवंबर 2026 को धनतेरस (dhanteras 2026) का त्योहार है। देश में बड़ी संख्या में लोग आज के दिन सोना और चांदी को खरीदना काफी शुभ मानते हैं। लेकिन इस साल सोने और चांदी की स्थिति जैसी रही है उस हिसाब से निवेशक गोल्ड और सिल्वर के भविष्य को लेकर काफी चिंतित हैं। इंडियन बुलियंस ज्वैलर्स एसोसिएशन की रिपोर्ट के अनुसार 30 जनवरी 2026 को 24 कैरेट गोल्ड का रेट 1,76,121 रुपये प्रति 10 ग्राम था। गुरुवार यानी 5 नवंबर 2026 को सोने का रेट 144129 रुपये प्रति 10 ग्राम के स्तर पर आ गया। गोल्ड का रेट 31992 रुपये प्रति 10 ग्राम गिर चुका है। यह भी पढ़ें- लाखों कर्मचारियों को बढ़ गया डीए, इन 4 राज्य सरकारों ने दिवाली से पहले किया ऐलान चांदी का 29 जनवरी 2026 को 3,79,988 रुपये प्रति किलोग्राम के रिकॉर्ड स्तर पर थी। ...