नई दिल्ली, अक्टूबर 29 -- Gold Purity Test at Home: धनतेरस और दिवाली पर सोने की ज्वेलरी खरीदने जा रहे हैं, तो सावधान रहें! सोना खरीदने में लोग अपनी बड़ी बचत खर्च करते हैं, ऐसे में यह जानना जरूरी है कि ज्वेलर आपको जिस कैरेट का सोना बेच रहा है, उसकी शुद्धता उतनी ही है या नहीं। अच्छी बात यह है कि घर पर कुछ तरीकों से सोने की शुरुआती जांच की जा सकती है। हालांकि, इनसे सोने के असली होने या उसकी शुद्धता की पूरी गारंटी नहीं मिलती। सोने की सही शुद्धता की पुष्टि के लिए BIS हॉलमार्क, एचयूआईडी नंबर और जरूरत पड़ने पर प्रोफेशनल टेस्टिंग जरूरी है।1. सोने पर BIS हॉलमार्क जरूर देखें सोने की शुद्धता जांचने का सबसे जरूरी तरीका उसकी ज्वेलरी पर BIS हॉलमार्क देखना है। BIS यानी भारतीय मानक ब्यूरो सोने की शुद्धता से जुड़े मानकों की निगरानी करता है। हॉलमार्क वाली ज...