Dhanbad News: 99 अधिकारियों की आंतरिक नियुक्ति का परिणाम जारी
धनबाद, नवम्बर 6 -- Dhanbad News: धनबाद। दीपावली से पहले बिजली विभाग के कर्मचारियों को तोहफा मिला है। झारखंड ऊर्जा विकास निगम ने गुरुवार को आंतरिक नियुक्ति परीक्षा का परिणाम जारी किया। इसमें धनबाद के अभिषेक कुमार सिंह, शिवम और रविन्द्र कुमार महतो सहायक अभियंता बने हैं। पहले ये लोग लिपिक थे। इसके अलावा सोहन बिन्हा, अजित कुमार सोरेन और अर्जुन कुमार महतो कनीय अभियंता (जेई) बनाए गए हैं। विभागीय कर्मचारियों के लिए बहाली निकाली गई थी। इसमें बीटेक डिग्री धारक के लिए सहायक अभियंता एवं डिप्लोमा धारक कर्मचारियों के लिए जेई की बहाली पिछले साल निकाली गई थी। परीक्षा में राज्यभर से सहायक अभियंता 24 और जेई 70 लोग बने हैं। इसके अलावा मैनेजर के तीन और जूनियर मैनेजर सिविल के दो पदों पर भी परिणाम जारी हुआ है।
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टे...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.