धनबाद, नवम्बर 4 -- Dhanbad News: शिक्षकों की मनमर्जी स्थानांतरण के विरोध में सोमवार निरसा विधायक अरूप चटर्जी मंगलवार को धनबाद समाहरणालय में अनिश्चितकालीन भूख हड़ताल पर बैठे। विधायक के भूख हड़ताल पर बैठने पर जिला शिक्षा अधीक्षक कार्यालय धनबाद हरकत में आया। देर शाम डीएसई शालिनी डुंगडुंग ने 91 शिक्षकों का स्थानांतरण आदेश जारी कर दिया। संबंधित शिक्षकों को पुराने स्कूल में वापस पदस्थापित कर दिया गया। इन शिक्षकों का स्थानांतरण जनवरी 2026 या उससे पहले किया गया था। यह कहा जा रहा है कि स्थानांतरण में नियम-कानून का पालन नहीं हुआ था। इस कारण विभाग ने 9 अक्तूबर को जिला शिक्षा स्थापना समिति की बैठक में लिए गए निर्णय के तहत संबंधित शिक्षकों को उनके नाम के सामने अंकित पूर्व के स्कूलों में सामंजित किया गया। विभाग के इस आदेश से निरसा, पूर्वी टुंडी, टुंडी,...