धनबाद, सितम्बर 15 -- Dhanbad News: झारखंड सरकार के ग्रामीण कार्य विभाग की ओर से झरिया विधानसभा क्षेत्र की छह प्रमुख सड़कों और पुलिया निर्माण के लिए ई-निविदा जारी की गई है। इस प्रोजेक्ट पर कुल 9 करोड़ 22 लाख 62 हजार रुपये खर्च होंगे। क्षेत्र की जनता को यह सौगात झरिया विधायक रागिनी सिंह की विशेष पहल के बाद मिली है। ग्रामीण कार्य विभाग, कार्य प्रमंडल धनबाद द्वारा जारी अधिसूचना के अनुसार, सिंदरी मुख्य पथ बनियाहीर कॉम्पेक्टर हाउस से लोदना आंबेडकर चौक तक 1.60 करोड़, पीडब्ल्यूडी मुख्य पथ से प्योर बोर्रागढ़ तक 2.72 करोड़ और सुरेन्द्र कॉलोनी मोड़ बोर्रागढ़ से भूतगड़िया मोड़ तक 1.57 करोड़ की लागत से सड़क बनेगी। इसके अलावा, जामाडोबा मुख्य मार्ग से मुंशी भवन के रास्ते में बड़े नाले पर 1.80 करोड़ की लागत से पुलिया का निर्माण होगा। वहीं, डीएवी बनियाहीर...