Dhanbad News: 861 बेटिकट रेल यात्रियों से 8.71 लाख जुर्माना वसूला
धनबाद, जुलाई 15 -- Dhanbad News: धनबाद। धनबाद रेल मंडल में मंगलवार को बड़े पैमाने पर टिकट चेकिंग अभियान चलाया गया। अभियान के दौरान 861 बेटिकट रेल यात्रियों से 8.71 लाख जुर्माना वसूला गया। जिनसे जुर्माना वसूला गया उनमें बिना टिकट यात्रा कर रहे यात्री, बिना उचित प्राधिकार के यात्रा करने वाले यात्री और बिना बुक किए गए सामान के साथ यात्रा कर रहे यात्री शामिल थे। रेलवे ने सभी यात्रियों से अपील की है कि वे उचित टिकट के साथ प्लेटफार्म में प्रवेश करें। यात्रियों के पास जिस श्रेणी का टिकट है उसी श्रेणी में यात्रा करें। यह भी पढ़ें- रेल मेगा टिकट जांच अभियान में 861 यात्री धराए यह भी पढ़ें- Purnia News: बनमनखी रेलवे जंक्शन पर सघन टिकट चेकिंग अभियान शुरु
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.