धनबाद, जुलाई 4 -- Dhanbad News: बस्ताकोला गोशाला रोड स्थित दिव्यांगजन विशेष विद्यालय सह शिक्षक प्रशिक्षण संस्थान 'जीवन' में शुक्रवार को आधुनिक उपकरण वितरण समारोह हुआ। कार्यक्रम का उद्घाटन जिला विधिक सेवा प्राधिकार धनबाद के सुमन पाठक ने किया। उन्होंने दिव्यांगजनों को समाज का अभिन्न अंग बताते हुए प्राधिकार की ओर से हरसंभव सहायता का भरोसा दिया। सम्मानित अतिथि एलएडीसीएस शैलेंद्र कुमार झा, डॉ नीलम मिश्रा उपस्थित थे। समारोह में 66 दिव्यांगजनों के बीच व्हील चेयर, ट्राई साइकिल, मोटराइज्ड साइकिल, हियरिंग एड, ब्लाइंड स्टिक, बैशाखी, सीपी चेयर, टीएलएम किट, दिव्यांगता प्रमाण पत्र, यूडीआईडी और रेल पास बांटे गए। इस अवसर पर निकिता कुमारी, सुनीता कुमारी, सुमन कुमारी, शिवानी कुमारी, हेमांगी ऐश्वर्या, छोटू कुमार, वीरचंद साहू, नरेंद्र कुमार, दुर्गा कुमार, रो...