Dhanbad News: 61.25 लाख रुपये की लागत से बांध का होगा जीर्णोद्धार
धनबाद, अगस्त 10 -- Dhanbad News: तोपचांची प्रखंड के मदैडीह पंचायत अंतर्गत साहुबहियार गांव स्थित चोभे बांध के जीर्णोद्धार की कवायद शुरू हो गई है। लघु सिंचाई प्रमंडल की ओर से 61 लाख 25 हजार 400 रुपये की अनुमानित लागत से बांध का जीर्णोद्धार कराया जाएगा। कार्य को पूरा करने की अवधि चार माह निर्धारित की गई है। निविदा में भाग लेने के लिए 1 लाख 22 हजार 600 रुपये अग्रधन निर्धारित किया गया है, जबकि परिमाण विपत्र का मूल्य 10 हजार रुपये रखा गया है। निविदा की तिथि 27 अगस्त निर्धारित है। ई-निविदा प्राप्त करने की अंतिम तिथि 3 सितंबर तक है। ऑनलाइन तकनीकी बीड खोलने की तिथि 5 सितंबर निर्धारित की गई है। निविदा से संबंधित प्रक्रिया कार्यपालक अभियंता के कार्यालय से संबंधित होगी। विभाग के अनुसार पूरी निविदा प्रक्रिया ई-निविदा के माध्यम से होगी। निविदा शुल्क और...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.