धनबाद, सितम्बर 10 -- Dhanbad News: कतरास स्थित श्रीश्री राणी सती दादीजी मंदिर में चल रहे 28वें भादो अमावस्या महोत्सव के दूसरे दिन बुधवार को संगीतमय मंगल पाठ का आयोजन हुआ। मुख्य यजमान सुजाता शंकर गोयल की मौजूदगी में पुजारी विजय पांडेय और पुरोहित अजय शर्मा ने विधि-विधान से पूजन कराया। इसके बाद पारंपरिक वेशभूषा में सजी 401 महिलाओं ने सामूहिक मंगल पाठ किया। कोलकाता से आए भजन गायक श्याम अग्रवाल और राधा श्री ने गणेश वंदना के साथ प्रस्तुति शुरू की, जिस पर श्रद्धालु झूमते नजर आए। पाठ के बाद अलौकिक ग्रुप की ओर से प्रसाद वितरण किया गया। इस अवसर पर कमेटी अध्यक्ष डॉ. वीएन चौधरी, सचिव राजेश केडिया, सह सचिव प्रदीप सोनी, सुरेश शर्मा, राजकुमार अग्रवाल मधु, पप्पू राजगढ़िया, दीपक केडिया, मिंटू जलान, शशि अग्रवाल, मुरली अग्रवाल सहित मारवाड़ी समाज के अनेक लोग...