धनबाद, अगस्त 2 -- Dhanbad News: धनबाद, संवाददाता। जिला मत्स्य पदाधिकारी ने जिले के विभिन्न जलाशयों, तालाबों, बांधों और अमृत सरोवरों की बंदोबस्ती के लिए अल्पकालीन नीलामी की घोषणा की है। मत्स्य विभाग के निर्देश पर वर्ष 2026-27 से 2028-29 तक मत्स्य पालन के उद्देश्य से इन जलाशयों की बंदोबस्ती की जाएगी। नीलामी प्रक्रिया के तहत कुल 11 बड़े जलाशयों और 22 अमृत सरोवरों को शामिल किया गया है। इनमें तिलैया बांध, सुसुंगा बांध, मटियाला तालाब, मांगरा बांध, दुंगा बांध, तिलाटांड़ बांध, सायर बांध, बरुवा बांध, टुंडलिया बांध, साहूबहियार बांध और खरखरपुर बांध प्रमुख हैं।इच्छुक व्यक्ति निर्धारित तिथियों पर नीलामी में भाग ले सकते हैं। प्रथम तिथि 17 अगस्त, द्वितीय 19 अगस्त और अंतिम तिथि 21 अगस्त है। प्रत्येक नीलामी में भाग लेने वाले को संबंधित जलाशय की वार्षिक सु...