धनबाद, सितम्बर 6 -- Dhanbad News: धनसार हरिपुर निवासी एक 20 वर्षीय युवती बीते 31 अगस्त से रहस्यमय परिस्थितियों में लापता है। परिजनों द्वारा काफी खोजबीन के बाद भी सुराग न मिलने पर शनिवार को वार्ड 33 की पार्षद मेनका सिंह के प्रतिनिधि गुड्डू सिंह पीड़ित परिवार के साथ धनसार थाना पहुंचे। उन्होंने थाना प्रभारी मनोहर करमाली से मिलकर युवती की शीघ्र सुरक्षित बरामदगी का आग्रह किया। चिंतित परिजनों ने पुलिस प्रशासन से मदद की गुहार लगाई है। मामले पर धनसार थाना प्रभारी मनोहर करमाली ने बताया कि पुलिस छानबीन में जुटी है। युवती का मोबाइल लोकेशन ट्रैक किया जा रहा है और सीडीआर आने के बाद स्थिति स्पष्ट होगी। यह भी पढ़ें- परीक्षा देने निकली युवती का डेढ़ साल बाद भी सुराग नहीं

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...