धनबाद, नवम्बर 18 -- Dhanbad News: इलाज की उम्मीद लेकर शहीद निर्मल महतो मेडिकल कॉलेज अस्पताल (एसएनएमएमसीएच) पहुंचने वाले मरीजों की परेशानी अस्पताल के मुख्य द्वार से ही शुरू हो जाती है। मेन गेट से गायनी इनडोर के गेट तक करीब 200 मीटर की सड़क पूरी तरह जर्जर हो चुकी है। इस छोटी सी दूरी में लगभग 20 छोटे-बड़े गड्ढे हैं। इनमें चार गड्ढे काफी बड़े हैं। सड़क की बदहाली के कारण मरीजों और उनके परिजनों को रोजाना भारी परेशानी उठानी पड़ रही है। हालात यह है कि अस्पताल आने वाली गाड़ियां गड्ढों में हिचकोले खाते हुए अंदर पहुंचती हैं। ओपीडी में प्रतिदिन करीब एक हजार मरीज और इमरजेंसी में लगभग 100 मरीज पहुंचते हैं। गर्भवतियों, गंभीर मरीजों और एंबुलेंस से आने वाले लोगों के लिए यह सफर और भी तकलीफदेह हो जाता है। सड़क के गड्ढों से लगने वाले झटके मरीजों की परेशानी ब...