Dhanbad News: 20 फीट गहरे गोफ में गिरी भैंस, ढहा कमरा
धनबाद, सितम्बर 1 -- Dhanbad News: कतरास क्षेत्र में सोमवार को चैतुडीह, कैलूडीह और काजू बागान में लगातार हुई भू-धंसान की घटनाओं से पूरे इलाके में दहशत का माहौल बन गया है। चैतुडीह में 20 फीट गहरे गोफ में गिरी भैंस को रेस्क्यू कर सुरक्षित निकाला गया, जहां स्थानीय रैयत मुआवजे और पुनर्वास की मांग को लेकर गोफ भराई का काम रोकते हुए अड़ गए हैं। वहीं कैलूडीह में एक घर का कमरा जमींदोज होने और गैस रिसाव की आशंका से लोग सहम गए, जिसके बाद प्रभावित परिवार को सुरक्षित स्थान पर पहुंचाया गया। उधर, काजू बागान में लगातार बारिश और बिजली के पोल के चलते गोफ भराई में बाधा आ रही है। स्थिति को देखते हुए प्रबंधन ने पुलिस-प्रशासन से सहयोग मांगते हुए प्रभावितों के पुनर्वास और सुरक्षात्मक कदम उठाने की प्रक्रिया तेज कर दी है。
भू-धंसान की घटनाएँ बीसीसीएल कतरास क्षेत्र...
Click here to read full article from source
To read the full article or to get the complete feed from this publication, please
Contact Us.