धनबाद, अगस्त 7 -- Dhanbad News: धनबाद, संवाददाता। लघु सिंचाई प्रमंडल की ओर से डीएमएफटी मद से नगर निगम क्षेत्र में तीन पीसीसी सड़क का निर्माण कराया जाएगा। पहली योजना के तहत शिमलाबहाल मैदान से धसका पट्टी होते हुए भगतडीह 9 नंबर तक पीसीसी सड़क का निर्माण किया जाएगा। इस कार्य की प्राक्कलित लागत 95.59 लाख रुपये है। दूसरी योजना में हटिया से केंदुआ पुल और सब्जी बाजार होते हुए बसेरिया गेट तक पीसीसी सड़क बनाई जाएगी। इसकी अनुमानित लागत 57.27 लाख रुपये है। इसी तरह पाथरडीह हाटतल्ला स्थित आंबेडकर चौक से न्यू माइंस होते हुए सुदामडीह लाल मैदान बाजार तक पीसीसी सड़क का निर्माण किया जाएगा। इस कार्य की प्राक्कलित लागत 72.90 लाख रुपये रखी गई है। इन तीनों योजनाओं की कुल प्राक्कलित लागत लगभग 2.25 करोड़ रुपये है। ई-निविदा 24 अगस्त से उपलब्ध होगी और 1 सितंबर तक ऑ...