Dhanbad News: 17 से काम करेगा कंट्रोल रूम, 16 स्थानों पर अग्निशमन वाहन
धनबाद, अक्टूबर 16 -- Dhanbad News: दुर्गापूजा को शांतिपूर्ण और सौहार्द्रपूर्ण वातावरण में संपन्न कराने के लिए जिला प्रशासन ने तैयारी पूरी कर ली है। डीसी सह जिला दंडाधिकारी आदित्य रंजन, एसएसपी प्रभात कुमार और एडीएम लॉ एंड ऑर्डर अरविंद कुमार ओझा ने संयुक्त आदेश जारी किया है। 17 अक्तूबर सुबह 6 बजे से 22 अक्तूबर सुबह 6 बजे तक जिला नियंत्रण कक्ष चौबीसों घंटे प्रभावी रहेगा। कंट्रोल रूम का नंबर 0326-2311807 और 112 है। एसडीएम लोकेश बारंगे कंट्रोल रूम के संपूर्ण प्रभार में रहेंगे, जबकि डीएसपी सीसीआर प्रदीप कुमार साव पुलिस प्रभार में रहेंगे। जिले को कतरास, धनबाद, चिरकुंडा, तोपचांची, झरिया, गोविंदपुर और टुंडी जोन में बांटा गया है। सभी जोन में जोनल दंडाधिकारी और पुलिस पदाधिकारी तैनात रहेंगे। विधि-व्यवस्था के वरीय प्रभार में एडीएम लॉ एंड ऑर्डर और पुलि...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.