धनबाद, सितम्बर 12 -- Dhanbad News: धनबाद, वरीय संवाददाता। जिले में पुलिस अधिकारियों के तबादले किए गए हैं। 16 पुलिस अधिकारियों को नई जिम्मेदारी सौंपी गई है। कई थानों के प्रभारियों को बदला गया है, जबकि कुछ अधिकारियों को साइबर थाना, कोर्ट सुरक्षा और अभियोजन कोषांग की जिम्मेदारी दी गई है। पुलिस निरीक्षक (इंस्पेक्टर) शशि रंजन कुमार को केन्दुआडीह थाने का प्रभारी बनाया गया है। वहीं प्रमोद पाण्डेय को झरिया थाना का प्रभारी बनाया गया है। साजिद हुसैन को साइबर थाने और वकार हुसैन को टुंडी अंचल में पुलिस निरीक्षक की जिम्मेदारी दी गई है। जय प्रकाश महतो को कोर्ट सुरक्षा का प्रभारी बनाया गया है, जबकि राय सोमित्र पंकज भूषण को पुलिस निरीक्षक, केन्दुआडीह अंचल बनाया गया है। रामजी राय को टुंडी थाना प्रभारी, फागू होरो को अभियोजन कोषांग का प्रभारी और संजय कुमार ...