धनबाद, जुलाई 14 -- Dhanbad News: महुदा रेलवे की ओर पाइप लाइन बिछाने के कार्य के कारण महुदा-तालगड़िया रेलखंड पर स्थित लेवल क्रॉसिंग संख्या बीजी 19 लखनपुर रेलवे फाटक को 14 जुलाई से 24 जुलाई तक बंद रखा जाएगा। रेलवे के वरिष्ठ अनुभाग अभियंता (कार्य), महुदा द्वारा जारी सूचना के अनुसार यह रेलवे फाटक पोल संख्या 334/बीजी/10-11 के समीप लाल बंगला लखनपुर मार्ग पर स्थित है। निर्माण कार्य के दौरान आमजन की सुविधा के लिए कोल वाशरी मार्ग से डायवर्शन की व्यवस्था की गई है। कहा गया कि कार्य की प्रगति के अनुसार बंदी की समयावधि में थोड़ा बहुत परिवर्तन संभव है। यह भी पढ़ें- Farrukhabad Kannauj News: 25 दिन के लिए बंद रहेगा बघार मार्ग पर आवागमन

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...