Dhanbad News: 'हर-हर महादेव' के उद्घोष से गूंजे शिवालय
धनबाद, अगस्त 18 -- Dhanbad News: पवित्र सावन मास की तीसरी सोमवारी के अवसर पर पूरा झरिया कोयलांचल शिवमय हो गया। सुबह से ही विभिन्न शिवालयों में शंख, घंटियों की गूंज और 'ॐ नमः शिवाय' व 'हर हर महादेव' के जयकारों से पूरा क्षेत्र भक्ति के रंग में डूब गया। पौ फटते ही शिव भक्तों की टोलियां दामोदर नदी से कंधे पर पवित्र जल लेकर पैदल विभिन्न मंदिरों की ओर रवाना हुईं और बाबा भोलेनाथ का श्रद्धापूर्वक जलाभिषेक कर सुख-समृद्धि की कामना की। इस विशेष अवसर पर महिलाओं और कन्याओं ने सोमवारी का व्रत रखा। श्रद्धालुओं ने सोलह शृंगार कर भगवान शिव और माता पार्वती की विधिवत पूजा-अर्चना की। यह भी पढ़ें- केदला शिवालयों में लोगों ने श्रद्धा के साथ किया जलाभिषेक भोलेनाथ को जल, बेलपत्र, चंदन, भांग, धतूरा और फल-फूल अर्पित किए गए। कई स्थानों पर दूध, दही, शहद और गंगाजल से...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.