Dhanbad News: होरलाडीह में दावते इस्लामी इंडिया का इज्तेमा शुरू
धनबाद, नवम्बर 29 -- Dhanbad News: झरिया। झरिया के होरलाडीह मैदान में शनिवार से दावते इस्लामी इंडिया का दो दिवसीय धार्मिक इज्तेमा शुरू हो गया है। इस आयोजन में दूसरे राज्यों के आलावा धनबाद जिला से बड़ी संख्या में लोग शामिल हो रहे हैं। कार्यक्रम के दौरान सामूहिक नमाज, नात-ए-पाक और इस्लामी विद्वानों की तकरीर का सिलसिला जारी है, जिसमें आपसी भाईचारे और सामाजिक सुधार का संदेश दिया जा रहा है। आयोजकों के अनुसार, इस दो दिवसीय इज्तेमा का समापन रविवार को होगा। देश व दुनिया में अमन-चैन की खास दुआ के साथ यह सम्मेलन संपन्न होगा।
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.