धनबाद, जुलाई 13 -- Dhanbad News: धनबाद, वरीय संवाददाता। गोल्फ ग्राउंड में रविवार को प्रदेश अध्यक्ष रवि मुखर्जी की अध्यक्षता में झारखंड होमगार्ड वेलफेयर एसोसिएशन की आवश्यक बैठक हुई। बैठक में जिले के विभिन्न क्षेत्रों से बड़ी संख्या में होमगार्ड जवान शामिल हुए। जवानों को वर्षभर (365 दिन) ड्यूटी सुनिश्चित करने, महंगाई भत्ता (डीए), भविष्य निधि (पीएफ), एरियर समेत अन्य लंबित मांगों पर चर्चा की गई। संगठन ने जवानों के हितों की रक्षा के लिए हरसंभव कदम उठाने पर सहमति जताई। प्रदेश अध्यक्ष ने कहा कि होमगार्ड जवानों के अधिकार की रक्षा के लिए संगठन हर स्तर पर संघर्ष करेगा। जरूरत पड़ने पर आंदोलन किया जाएगा। साथ ही न्यायालय का दरवाजा खटखटाया जाएगा। उन्होंने कहा कि जवानों की समस्याओं के समाधान के लिए किसी भी स्तर पर पीछे नहीं हटेंगे। यह भी पढ़ें- महिला हो...