Dhanbad News: होमगार्ड के 1066 चयनित अभ्यर्थियों की अंतिम सूची आज होगी जारी
धनबाद, अक्टूबर 24 -- Dhanbad News: धनबाद में होमगार्ड भर्ती प्रक्रिया के तहत चयनित 1066 अभ्यर्थियों की अंतिम सूची शनिवार को जिला प्रशासन की अधिकृत वेबसाइट पर जारी की जाएगी। मेडिकल जांच, आवासीय प्रमाण पत्रों के सत्यापन और पुलिस चरित्र सत्यापन की प्रक्रिया पूरी होने के बाद गृहरक्षक नवनामांकन समिति ने अंतिम चयन पर मुहर लगा दी है। चयनित अभ्यर्थियों को अब आगामी प्रशिक्षण सत्र के लिए भेजा जाएगा। डीसी सह गृहरक्षक नवनामांकन समिति के अध्यक्ष आदित्य रंजन की अध्यक्षता में शुक्रवार को समिति की बैठक हुई। इसमें अभ्यर्थियों के दस्तावेजों और अन्य निर्धारित मानकों की जांच के बाद अंतिम सूची को स्वीकृति दी गई। पहले होमगार्ड के लिए 1096 अभ्यर्थियों का चयन किया गया था। सत्यापन की प्रक्रिया पूरी होने के बाद 1066 अभ्यर्थियों को अंतिम रूप से चयनित किया गया है। इ...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.