धनबाद, सितम्बर 1 -- Dhanbad News: धनबाद, वरीय संवाददाता। होमगार्ड बहाली प्रक्रिया में दस्तावेज सत्यापन से छूटे अभ्यर्थियों के लिए मंगलवार को अंतिम मौका दिया गया है। ऐसे अभ्यर्थी एक सितंबर को अपना चिकित्सकीय परीक्षण और दस्तावेज सत्यापन समाहरणालय भवन में करा सकेंगे। इसके बाद उन्हें कोई दूसरा अवसर नहीं दिया जाएगा। इससे पूर्व सोमवार को शहरी तकनीकी (धनबाद) के तहत मेधा सूची क्रमांक 1 से 24 तक की महिला अभ्यर्थियों और 116 से 201 तक के पुरुष अभ्यर्थियों का चिकित्सकीय परीक्षण एवं दस्तावेज सत्यापन कराया गया। निर्धारित क्रम के अनुसार चयनित अभ्यर्थियों के दस्तावेज की जांच की गई। डीसी आदित्य रंजन ने बताया कि सोमवार को निर्धारित महिला और पुरुष अभ्यर्थियों का सत्यापन पूरा कर लिया गया। यह भी पढ़ें- India Post GDS Recruitment 2026: डाक विभाग में 23757 पोस्...