धनबाद, अक्टूबर 11 -- Dhanbad News: तेज संगीत, आधी रात और पुलिस की रेड। धनसार के होटल में रेव पार्टी की सूचना पर शुक्रवार की रात हड़कंप मच गया। एक नामी होटल में शनिवार आधी रात के बाद बेहद तेज संगीत के साथ पार्टी चल रही थी, जिससे आसपास के इलाके में अशांति का माहौल था। पुलिस को सूचना मिली थी कि होटल में रेव पार्टी चल रही है। हालांकि, गहन तलाशी के बाद भी मौके से किसी भी प्रकार के प्रतिबंधित नशे या ड्रग्स के सबूत नहीं मिले हैं। नशे में धुत्त लोगों के आपसी भिड़ंत की भी सूचना पुलिस तक पहुंची। मामले की गंभीरता को देखते हुए डीएसपी लॉ एंड आर्डर प्रकाश सोय खुद मौके पर पहुंचे। इस हाई-प्रोफाइल छापेमारी में धनसार थाना और बैंक मोड़ थाना की पुलिस भी शामिल थी। पुलिस टीम ने होटल में प्रवेश करते ही सबसे पहले चल रहे तेज म्यूजिक को बंद कराया और वहां मौजूद लोग...