Dhanbad News: हैप्पी चाइल्ड नर्सरी स्कूल में सावन उत्सव
धनबाद, अगस्त 7 -- Dhanbad News: धनबाद। हैप्पी चाइल्ड नर्सरी स्कूल में शुक्रवार को सावन उत्सव का आयोजन किया गया। उत्सव के दौरान पूरा विद्यालय परिसर सावन की हरियाली, लोक संस्कृति और उमंग से सराबोर नजर आया। बच्चे और शिक्षक-शिक्षिकाएं हरे रंग के पारंपरिक एवं आकर्षक परिधानों में नजर आए। शिक्षकों ने बच्चों को सावन मास और वर्षा ऋतु के धार्मिक, सांस्कृतिक एवं प्राकृतिक महत्व से परिचित कराया। मेहंदी लगाने, सावन के झूले झूलने तथा भगवान शिव की पूजा-अर्चना के महत्व के बारे में जानकारी दी गई। प्रधानाचार्य गीता सिंह समेत अन्य ने संबोधित किया।
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.