Dhanbad News: हेरिटेज पब्लिक स्कूल में 12 वाहनों पर 1.06 लाख जुर्माना
धनबाद, नवम्बर 20 -- Dhanbad News: धनबाद, मुख्य संवाददाता। डीटीओ कार्यालय की एक टीम ने गुरुवार को बरवा ईस्ट में स्थित हेरिटेज पब्लिक स्कूल में बच्चों को लाने-ले जाने वाले वाहनों की जांच की। जांच में 12 स्कूली वाहनों के कागजात में गड़बड़ी पाई गई। इन वाहनों पर एक लाख छह हजार रुपए का जुर्माना लगाया गया। डीसी आदित्य रंजन ने डीटीओ दिवाकर सी द्विवेदी को मामले के जांच के आदेश दिए थे। डीटीओ के मार्गदर्शन टीम ने स्कूली बच्चों की सुरक्षित यात्रा सुनिश्चित करने के उद्देश्य से स्कूल में छापेमारी कर वाहनों के पेपर की जांच की। जांच अभियान के दौरान मोटरयान निरीक्षक अभय कुमार ने स्कूल के वाहनों के दस्तावेजों, फिटनेस और सुरक्षा मानकों की जांच की। पेपर की अनियमितता को गंभीरता से लेते हुए मोटरवाहन अधिनियम के प्रावधानों के तहत इन वाहनों पर जुर्माना लगाया गया।...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.