धनबाद, जुलाई 20 -- Dhanbad News: धनबाद। हीरापुर स्थित महावीर मंदिर में व्यवसायी समिति की ओर से 18 और 19 जुलाई को 77वां वार्षिक उत्सव उत्साह के साथ आयोजित किया गया। कार्यक्रम का नेतृत्व अशोक पांडेय ने किया। दो दिवसीय आयोजन के दौरान मंदिर परिसर में अखंड हरिकीर्तन, पूजा समेत कई धार्मिक कार्यक्रम होंगे। अखंड हरिकीर्तन का समापन रविवार को हो गया। इस अवसर पर भगवान श्री महावीर का भव्य दरबार सजाया गया था। बड़ी संख्या में श्रद्धालुओं ने मंदिर पहुंचकर पूजा-अर्चना की और भगवान के दर्शन कर सुख-समृद्धि की कामना की। कार्यक्रम में अशोक पांडेय, मंटू साव, पप्पू साव, गोल्डी, विक्की आदि उपस्थित रहे।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...